अनिल बलूनी की पहल से खुला रास्ता, लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग पर दौड़ेंगे अधिकांश वाहन

0
IMG_20260714_152631

 

अनिल बलूनी की पहल से खुला रास्ता, लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग पर दौड़ेंगे अधिकांश वाहन

 

 

 

गढ़वाल लोकसभा सांसद अनिल बलूनी के लगातार प्रयासों का बड़ा परिणाम सामने आया है। लंबे समय से विवाद और असमंजस का विषय बने लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग पर अब अधिकांश श्रेणी के वाहनों के संचालन का रास्ता साफ हो गया है। सर्वोच्च न्यायालय की सेंट्रल एम्पावर्ड कमेटी (CEC) ने “कमर्शियल वाहन” शब्द को लेकर उत्पन्न सभी भ्रमों को समाप्त करते हुए महत्वपूर्ण स्पष्टता जारी की है।

CEC के निर्णय के अनुसार अब इस मार्ग पर सवारी वाहन, सरकारी बसें, गढ़वाल मोटर ओनर यूनियन (GMOU) की बसें, स्कूल बसें, किसानों के ट्रैक्टर तथा भवन निर्माण सामग्री ले जाने वाले वाहन संचालित किए जा सकेंगे।

सांसद अनिल बलूनी ने इस निर्णय को क्षेत्र की जनता के लिए बड़ी राहत बताते हुए कहा कि लंबे समय से इस विषय पर लगातार प्रयास किए जा रहे थे। अब इस फैसले से क्षेत्र के विद्यार्थियों, किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।

उन्होंने इस जनहितकारी निर्णय के लिए सेंट्रल एम्पावर्ड कमेटी (CEC) तथा सभी संबंधित अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम बताया। साथ ही क्षेत्रवासियों को इस उपलब्धि पर बधाई भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़ें..